ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली विला की एड-हॉक अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के गठन के लिए आयोजित चुनाव में टीम निष्ठा ने स्पष्ट जनादेश हासिल करते हुए 10 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, प्रतिद्वंद्वी टीम को मात्र 2 सीटों से संतोष करना पड़ा।
इन चुनाव परिणामों पर बात करते हुए टीम निष्ठा के समर्थक एवं लेजर वैली ए ओ के पूर्व अध्यक्ष शिशिर कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए यह बताया कि यह स्पष्ट संकेत है कि अधिकांश मतदाताओं ने टीम निष्ठा के नेतृत्व और उसके विज़न पर भरोसा जताया है। इसके अलावा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।
हालांकि, अभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा बाकी है। टीम निष्ठा की ओर से बताया गया है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर कौन जिम्मेदारी संभालेगा, इसका निर्णय आगामी एक-दो दिनों में नवनिर्वाचित सदस्यों की आपसी सहमति से लिया जाएगा।
विजयी सदस्यों के नाम:
जॉली अस्थाना
वत्सला राय
अमित गोयल
परमेश्वर सिंह
मिहिर सिंह
संजय शर्मा
अजीत वशिष्ठ
सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सोसाइटी में पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रखरखाव, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
अब सोसाइटी के निवासियों की निगाहें नवगठित एड-हॉक एओए की पहली कार्यकारिणी और उसके शुरुआती निर्णयों पर टिकी हैं, जिनसे आने वाले समय में आम्रपाली लेजर वैली विला के प्रशासन और विकास की दिशा तय होगी।
