नोएड: उत्तर प्रदेश में यहाँ महिलाओं और लड़कियों के साथ उत्पीड़न के मामले आए दिन सामने आते रहते है, इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मिशन शक्ति 4.0 का शुभारंभ किया था।जाएगा। इसमें महिला सुरक्षा, महिला स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दो पिंक बूथ की शुरुआत की
नवरात्र के मौके पर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दो पिंक बूथ थाना फेस-2 व थाना सेक्टर-49 नोएडा क्षेत्रांतर्गत गेझा और बरोला में पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीसीपी रामबदन सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एसीपी सेंट्रल, फेस 2 पुलिस और महिला पुलिस मौजूद रही। साथ हि उन्होनें यह आशा जताई है कि जल्द ही बरौला और गेझा पुलिस चौकी के तहत दो पिंक बूथ खुलने से बेहतर होगी बेटियों की सुरक्षा
पिंक बूथ की स्थापना से होगा यह फायदा
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बताती है कि पिंक बूथ मिशन शक्ति का हिस्सा है। पिंक बूथ के बाद अब गौतमबुद्ध नगर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सही तरह से हो सकती है। साथ ही वह कहती है पुलिस की कोशिश रहेगी कि क्षेत्र के ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए जिनसे महिलाओं और बेटिया असुरक्षित महसूस करती हो। हम रोकने कि पूरी कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा है। त्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता या पीड़िता की सहायता हेतु महिला हेल्प डेस्क तथा 4 पुलिस पिंक बूथ संचालित हैं। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस पिंक बूथ की संख्या 06 हो गई है।
एडवोकेट निशा राय बताती है
एडवोकेट निशा राय बताती है की मिशन शक्ति के माध्यम से यह जो पिंक बूथ की स्थापना हो रही है यह एक अच्छी पहल है। जो 6 लोकेशन चुने गये हैं वह बहुत सही लोकेशन है क्यों की भीड़भाड़ वाले इलेक में ही घाटना होने की संभावना ज्यादा होती है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेगा। नोएडा के कई सारे साइक्लिंग ग्रुप और महिलाओं ने इसका स्वागत किया है।
महिलाओं र बेटियों की सुरक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने की 2 पिंक बूथ की शुरुआत
