
ग्रेटर नोएडा / दादरी : दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने अपने दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। इस दौरान उन्होंने हाउसिंग सोसाइटी में AOA मेंटेनेंस ऑडिट, मेट्रो परियोजना और फ्लैट रजिस्ट्रियों को लेकर कई अहम घोषणाएं भी कीं।
विधायक ने कहा कि बीते चार वर्षों में दादरी क्षेत्र में ₹3900 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में दादरी को तेजी से विकसित होते विधानसभा क्षेत्र के रूप में प्रस्तुत किया।

विभिन्न प्राधिकरणों से रिकॉर्ड निवेश
विधायक के अनुसार, दादरी में विकास कार्यों के लिए कई प्राधिकरणों और विभागों से बड़ी धनराशि प्राप्त हुई। इसमें सबसे अधिक योगदान ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी और नॉएडा अथॉरिटी का रहा।
- ‘Aaya Sawan Jhoom Ke’ Echoes Through Community Centre as JVCC Laughter Club Celebrates Teej
- IMS Noida Organises ‘Har Ghar Tiranga’ Programme
- Teej Celebration Brings Music, Dance and Festive Cheer to Samriddhi Grand Avenue
- Noida Sector 105 Gets 400 New Street Light Poles, Remaining Infrastructure Upgrade to Begin Soon
- Beyond a Beautiful Smile: Why Modern Dentistry Is Becoming Part of Personal Wellness
मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:
- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण – ₹2952.24 करोड़
- नोएडा प्राधिकरण – ₹492.04 करोड़
- पीडब्ल्यूडी – ₹164.53 करोड़
- विधायक निधि – ₹23 करोड़
- अन्य मद – ₹8.70 करोड़
कुल मिलाकर ₹3925 करोड़ से अधिक का विकास कार्य किया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार
स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग ₹205 करोड़ का निवेश किया गया। इसमें अस्पताल निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इससे अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत कम हुई है।
सड़क और पुल निर्माण से कनेक्टिविटी मजबूत
सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत पर ₹165 करोड़ खर्च किए गए हैं, जिससे आवागमन पहले से अधिक सुगम हुआ है। इसके अलावा, ₹9.43 करोड़ की लागत से कई पुलों का निर्माण किया गया, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।
सिंचाई और बिजली व्यवस्था में सुधार
किसानों को राहत देने के लिए ₹4.76 करोड़ से नहरों की सफाई और मरम्मत कराई गई। वहीं बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹1.77 करोड़ खर्च कर ट्रांसफार्मर और लाइन विस्तार कार्य किए गए।
शिक्षा और युवाओं पर विशेष ध्यान
शिक्षा क्षेत्र में ₹93 करोड़ का निवेश किया गया है। साथ ही युवाओं के लिए ₹20 करोड़ की योजनाएं चलाई गई हैं, जिनमें कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण शामिल हैं।
AOA मेंटेनेंस ऑडिट की मांग
ग्रेटर नॉएडा वेस्ट की सोसाइटियों में मेंटेनेंस को लेकर आ रही शिकायतों पर विधायक ने बड़ा कदम उठाते हुए योगी आदित्यनाथ से AOA के ऑडिट की मांग की है।
कई सोसाइटी में मेंटेनेंस में अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं, इसलिए प्राधिकरणों की तरह AOA का भी वार्षिक ऑडिट होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तेजपाल नागर, विधायक
मेट्रो परियोजना को राज्य सरकार की मंजूरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो को लेकर विधायक ने बताया कि राज्य सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है और बजट भी जारी कर दिया गया है। अब केवल केंद्र सरकार की मंजूरी और फंडिंग का इंतजार है।
फ्लैट खरीदारों को राहत, 5000 रजिस्ट्रियां जल्द
विधायक ने बताया कि करीब 5000 फ्लैट्स की रजिस्ट्रियां जल्द कराई जाएंगी। जो प्रोजेक्ट नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में नहीं हैं, उनकी रजिस्ट्री प्राथमिकता पर की जाएगी।
श्मशान घाट निर्माण कार्य शुरू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्मशान घाट के निर्माण कार्य के बारे में उन्होंने बताया कि लंबे प्रयासों के बाद काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसे चालू किया जाएगा।
‘विकास ही हमारी पहचान’ – तेजपाल
विधायक ने कहा कि जनता के विश्वास के आधार पर हर क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं और लक्ष्य है कि हर गांव, हर गली और हर परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
दादरी बन रहा विकास का मॉडल
लगभग ₹3925 करोड़ के कार्यों के साथ दादरी अब उत्तर प्रदेश के तेजी से विकसित होते विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हो रहा है। विधायक ने कहा कि यह बदलाव केवल आंकड़ों में नहीं बल्कि लोगों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
