चिया सीड्स का सेवन इन चीजों के साथ कभी ना करें |

नोएडा :चिया सीड्स का सेवन अक्सर लोग वेट लूज करने के लिए करते हैं। वेट लूज करने के लिए यह काफी लाभदायक भी होता है। पर्शिया से इसका सेवन करते समय कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है। हमें कुछ ऐसी चीजों के साथ इसका सेवन नहीं करना है जिससे हमें फायदा की जगह नुकसान होने लगे।
गलती से भी न मिलाएं इन चीजों के साथ, नहीं तो फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए हम तरह-तरह की हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन्हीं में चिया सीड्स भी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन्हें खाते समय कुछ गलतियां कर दी तो इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानें चीया सीड्स को किन चीजों में भूलकर भी मिलाकर नहीं खाना चाहिए।

इस संदर्भ में अपार्टमेंट टाइम्स ने की एक्सपर्ट से बात डॉक्टर बताते हैं।

ज्यादा चीनी वाली चीजों में- ज्यादा चीनी वाले फूड्स जैसे कि मीठे स्नैक्स या मीठे ड्रिंक्स, चिया सीड्स के स्वास्थ्य लाभ को कम कर सकते हैं। चीनी का ज्यादा सेवन वजन बढ़ने और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। मसालेदार खाने में- चिया सीड्स का स्वाद हल्का होता है और मसालेदार भोजन में मिलाने से उनका स्वाद दब सकता है। इसके अलावा अत्यधिक मसाले पेट में जलन और पाचन की समस्याओं का कारण बन सकते हैं, जिससे चिया बीज का सही लाभ नहीं मिल पाता। आर्टिफीशियल मिठास वाले फूड्स में- आर्टीफीशियल मिठास वाले फूड्स जैसे कि डाइट सोडा या मिठाइयां, चिया सीड्स के प्राकृतिक पोषक तत्वों को प्रभावित कर सकते हैं। इनके अधिक सेवन से मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो सकता है। पैकेज्ड जूस में- पैकेज्ड जूस में अक्सर ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो चिया सीड्स के लाभ को कम करते हैं। सूखी चीजों में- चिया सीड्स को ड्राई फ्रूट्स या नट्स के साथ सीधा नहीं खाना चाहिए। सूखी चीजों में मिलाने से इन्हें जेल जैसी बनावट नहीं मिलती, जो दम घुटने का कारण बन सकती हैं। प्रोसेस्ड फूड्स में- प्रोसेस्ड फूड्स, जैसे कि स्नैक्स, चिप्स और फास्ट फूड्स, में चिया बीज मिलाने से उनके पोषण लाभ कम हो सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स में अधिक मात्रा में नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट्स होते हैं, जो चिया सीड्स के स्वास्थ्य लाभ को घटा देते हैं।
चिया सीड्स को खाने का सही तरीका
इन्हें पानी, ताजे फलों,बादाम दूध या स्मूदी में भिगोकर इस्तेमाल करें। इन्हें ओट्स, दही, या हल्के स्वाद वाले ड्रिंक्स में मिलाकर खा सकते हैं।

Subscribe

Related Articles