Greater Noida: सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, स्कूली वाहनों की निगरानी बढ़ेगी

NOIDA: बैठक में सड़क सुरक्षा गतिविधियों की नियमित निगरानी, सड़क हादसों के आंकड़ों का गहन विश्लेषण और हादसों के प्रमुख कारणों की पहचान कर उनके स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान लागू करने पर विशेष बल दिया गया।

सांसद की अध्यक्षता में मंगलवार को संसद सदस्य सड़क सुरक्षा में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में सख्त निगरानी व ठोस कार्ययोजना पर जोर दिय गया। हादसों की वजह की पहचान कर ब्लैक स्पॉट सुधार व फोर ई मॉडल को मजबूत करने पर जोर देने को कहा है। दरअसल, यह बैठक सेक्टर—27 स्थित सभागार में सभागार में आयोजित हुई बैठक में डीएम मेधा रुपम, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, एसीईओ सतीश पाल, डीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह आदि मौजूद रहे।

बैठक में सड़क सुरक्षा गतिविधियों की नियमित निगरानी, सड़क हादसों के आंकड़ों का गहन विश्लेषण और हादसों के प्रमुख कारणों की पहचान कर उनके स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान लागू करने पर विशेष बल दिया गया। डीएम ने 2021 से 2025 तक चिन्हित किए गए सड़क हादसों वाले ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार करने की बात कही। जिले में 152 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। साथ ही ब्लैक स्पॉट्स की पहचान करते हुए वहां सभी उपाय सड़क जैसे स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड, दिशा सूचक बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए है।

बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालय वाहनों की फिटनेस जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी, जीपीएस, प्रशिक्षित चालक एवं सहायक स्टाफ की उपलब्धता तथा चालकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

Subscribe

Related Articles