Apartment Times : VVIP Homes, गौर सिटी–2 में 19 से 21 दिसंबर 2025 तक 8 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना ह
प्रतियोगिता की एक अनूठी पहल के तहत मैच में डाली जाने वाली प्रत्येक डॉट बॉल पर संस्था की ओर से एक पौधा लगाया जाएगा, जिससे खेल के साथ हरियाली का संदेश भी समाज तक पहुंचेगा।
इस प्रतियोगिता में Motherhood Hospitals, tata1mg एवम् pulse foundation सहयोगी संस्थाओं के रूप में आयोजन को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों एवं उनके कप्तान इस प्रकार हैं—
1. VVIP Blasters – कप्तान: सुजीत झा
2. Brothers United – कप्तान: मोहित सिंह
3. VVIP Fighters – कप्तान: अनमोल वर्मा
4. VVIP Panther – कप्तान: हरिकेश चौहान
5. Dream Chasers – कप्तान: अर्श सिंह
6. VVIP Dominators – कप्तान: आदित्य विल्सन
7. VVIP Dhurandhar– कप्तान: पुनीत दुबे
8. VVIP MadMax – कप्तान: विकल शर्मा
इस खेल का आयोजन राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन भारत (नोएडा टीम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा , अध्यक्ष प्रांकुल जैन , सचिव सौरभ सिंह , सह सचिव नितिन भारद्वाज , कोषाध्यक्ष परिचय जैन , सह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा , चीफ कंसलटेंट सुजीत कुमार , सदस्य रामायण शर्मा , सदस्य हरिकेश चौहान आदि द्वारा किया जा रहा है।
