ग्रेटर नोएडा: सेक्टर चाई-4 में आदर्श विहार सोसायटी के सामने सड़क की मरम्मत शुरू

जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों से परेशान निवासियों को राहत की उम्मीद, प्राधिकरण ने शुरू कराया मरम्मत कार्य

0
5
सेक्टर चाई-4 में आदर्श विहार सोसायटी के सामने सड़क मरम्मत कार्य शुरू।
सेक्टर चाई-4 में आदर्श विहार सोसायटी के सामने सड़क मरम्मत कार्य शुरू।

गड्ढों और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत, मरम्मत कार्य शुरू होने से निवासियों में खुशी

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी के मुख्य द्वार के सामने लंबे समय से जर्जर पड़ी मुख्य सड़क की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ था। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।

जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को लंबे समय से आवागमन में दिक्कत हो रही थी। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा था। गड्ढों के कारण कई दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर चोटिल होने की शिकायतें सामने आई थीं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने कई बार इस समस्या को उठाते हुए सड़क की मरम्मत की मांग की थी। अब कार्य शुरू होने से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

सड़क की मरम्मत शुरू होने पर आदर्श विहार सोसायटी के निवासियों और आसपास के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और संबंधित विभाग का आभार जताया है। निवासियों ने उम्मीद व्यक्त की है कि मरम्मत कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाएगा। इससे इस मार्ग का नियमित इस्तेमाल करने वाले लोगों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here