ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 1 अक्टूबर 2026: आगामी रामलीला महोत्सव 2026 की तैयारियों के बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सैकड़ों रामसेवक अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के आजीवन सदस्य और रामभक्त बसों तथा निजी वाहनों से अयोध्या पहुंचेगे, जहां पूजा-अर्चना के बाद प्रभु श्री राम की मूर्ति को ग्रेटर नोएडा वेस्ट लाया जाएगा।
ट्रस्ट के मुताबिक, अयोध्या में मूर्ति की पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा की जाएगी। इसके बाद रामभक्त मूर्ति को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट लौटेंगे।
प्रभु श्री राम की मूर्ति को इकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में स्थापित किया जाएगा। यहीं आगामी रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन प्रस्तावित है। ट्रस्ट का कहना है कि महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
अयोध्या से मूर्ति लाने को लेकर उत्साह
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि अयोध्या से प्रभु श्री राम की मूर्ति को ग्रेटर नोएडा वेस्ट लाना उनके लिए आस्था और सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। इस यात्रा में अलग-अलग आयु वर्ग के रामभक्त शामिल हुए हैं।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया, “राम केवल हमारे आराध्य नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। अयोध्या से प्रभु श्री राम का ग्रेटर नोएडा वेस्ट आगमन पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक और ऐतिहासिक क्षण होगा।”
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होगा स्वागत
अयोध्या से मूर्ति के ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद धार्मिक विधि-विधान के साथ मूर्ति को रामलीला मैदान में स्थापित किया जाएगा।
ट्रस्ट के अनुसार, मूर्ति के आगमन के साथ ही रामलीला महोत्सव की तैयारियों को भी गति मिलेगी। अयोध्या के लिए रवाना हुआ रामसेवकों का यह जत्था आगामी दिनों में होने वाले आयोजन की तैयारियों का हिस्सा है।
