धूमधाम से निकली सप्तम रामनवमी शोभायात्रा

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। विगत सात वर्षों से ट्रस्ट द्वारा यह आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
शोभायात्रा अपने मार्ग पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लगभग 25 सोसाइटीयों के होकर गुजरी। इस यात्रा में महाराजा बग्घियों पर श्री राम सीता,गणेश जी , लक्ष्मण जी , शिव-पार्वती, हनुमान जी, आदि की मनमोहक झांकियों का स्वागत प्रत्येक सोसाइटी के मुख्य द्वार पर आरती व फूलों की वर्षा द्वारा किया गया। साथ ही विभिन्न सोसायटियों से इस शोभायात्रा में लगभग 5 हजार व्यक्ति सम्मिलित हुए।

श्रीरामलीला सेवा ट्रस्ट के सदस्यों व स्वयं सेवकों ने पूरी शोभायात्रा मार्ग पर ट्रैफिक की व्यवस्था को भी सम्भालते हुए 5 किलोमीटर तक शोभायात्रा को संचालित किया।

रामनवमी की इस शोभायात्रा में ट्रस्ट की ओर से ज्ञानेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, मनोज मिश्रा, कैलाश शर्मा, आशुतोष मिश्रा, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe

Related Articles