कासा ग्रीन्स सोसाइटी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम पूर्वक मनाया गया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट कासा ग्रीन्स सोसाइटी में एओए ने धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया
एओए सचिव महेश यादव और एओए सदस्यों डॉ मकसूद अहमद,एसपी गुप्ता ,अनुपमा मिश्रा के साथ वरिष्ठ नागरिकों माया शंकर श्रीवास्तव ,वीके बत्रा,एनएन बी राव ,अशोक श्रीवास्तव ने सामूहिक रूप से झंडा फहराया ।


राष्ट्रगान के बाद बच्चों के राष्ट्र भक्ति गीत,संबोधन, भाषण और राष्ट्र भक्ति गानों पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किए ।
बच्चे गणतंत्र पर ड्राइंग भी बनाकर लाए ।प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को एओए टीम से ट्रॉफी और गिफ्ट हैंपर देकर देकर पुरस्कृत किया
सिक्योरिटी गार्ड्स ने शानदार परेड की और तिरंगे झंडे को सलामी दी । पेंज़र सिक्योरिटी ने सिक्योरिटी सुपरवाईजर गोविन्द सिंह और कपिल कुमार को उत्कृष्ट सेवा के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।


गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन में वॉलंटियर्स दीप्ति मिश्रा , नीलम वार्ष्णेय ,कविता शर्मा , तान्या गुप्ता,धीरज यादव ,प्रिया श्रीवास्तव ,श्रीजा सिंह का विशेष योगदान रहा

Subscribe

Related Articles