गौड़ सिटी के 5वे एवेन्यू में गूंजा फाग का राग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: 23 मार्च। महानगरों में होली पर अलग अलग तरह के कार्यक्रम तो होते ही रहते हैं। लेकिन गौड़ सिटी के जी सी -5 की सभी महिलाओं ने मिलकर फाग उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस फाग उत्सव को मनाने के पीछे महिलाओं का सोचना है कि हम अपने त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मानना चाहते हैं ताकि नई पीढ़ी को भी पर्व त्योहारों का असली महत्व पता चले।
क्योंकि होली कान्हा जी का सबसे पसंदीदा पर्व है इसलिए फाग की शुरुआत श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ फूलो द्वारा होली खेलकर की गई। फाग में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और खूब जमकर नाचकर फागोत्सव मनाया। फाग गांव देहात के कुछ पारंपरिक लोकगीतों में से एक है जो फागुन में गांव गांव गली चौपाल पर गाई जाती थी, और आज भी गाई जाती होगी। फाग में राधाकृष्ण के प्रेम का बहुत ही खूबसूरती से वर्णन किया जाता है।
फागोत्सव में आई जी सी -5 की महिला निवासी ने बताया कि हम सभी कई वर्षों से यहां मिलकर होली खेलते आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष हम सभी ने मिलकर होली सेलिब्रेशन के अलावा फाग गाने का निश्चय किया। कपिल कीर्तन मंडली और सभी महिलाओं ने मिलकर राधा कृष्ण जी के भजन और फाग गाई। कार्यकर्म में महिलाओं और बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर डांस किया। कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चे और पुरूष सभी ने फाग का जमकर आनंद उठाया।

Subscribe

Related Articles