Noida: शहर के सेक्टर 78 स्थित वेदवन पार्क को अब बंद कर दिया गया था. बड़े धूम धाम से इस पार्क का उद्घाटन इसी साल जून में किया गया था। पार्क में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं। खास तौर से वीकेंड पर आना खूब पसंद करते हैं। यहां का लेजर शो बहुत मशहूर है।
नुकसान से बचाना है पार्क को
सेक्टर 78 स्थिति पार्क में आसपास के दर्जनों सोसाइटी के लोग घूमने आते हैं। दुर्गापूजा में इस पार्क में अधिक भीड़ आने से यहां जो सजावट के सामान और सौंदर्यीकरण किया गया है उसको बचाने के लिए मंगलवार तक यहां के लेजर शो को बंद कर दिया गया है। बुधवार से लेजर शो को दुबारा शुरू कर दिया जाएगा. नोएडा ज़ोन तीन के सहायक पुलिस आयुक्त सौरभ श्रीवास्तव ने प्राधिकरण अधिकारियों से भीड़ को देखते हुए यह की सुविधा फिलहाल रोक देने की अपील की थी।
चारों वेद की जानकारी देता है पार्क
वेद वन पार्क में चारों वेदों के बारे में जानकारी देता। यहां पर चार वेद के अनुसार चार पार्ट बनाए गए हैं। चारों पार्ट में वेद और उससे जुड़ी चीजों को बताया गया है। हर पार्ट को वेदों के अनुसार डेडिकेट किया गया है। पेड़ और औषधियां भी लगाई गई है।पूरे पार्क में करीब 50 हजार से भी ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। 12 एकड़ क्षेत्र में बने वेद वन पार्क को तैयार करने में लगभग 28 करोड़ की लागत आई है।
टाइमिंग भी जान लीजियेगा पार्क जाने से पहले
नोएडा अथॉरिटी के अनुसार 12 घंटे वेदवन खुलता है। सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है। रात को 8 बजे आधे घंटे के लिए वाटर लेजर शो आयोजित किया जाता है।
