आज ही घर में लाएँ मटका, गर्मियों में रखें अपना खास ध्यान, मटके का पानी पीने के हैं कई फायदे |

नोएडा: गर्मी का मौसम आ गया है। लोग अभी से अपने घर AC और फ्रिज लाने की तैयारियों में लग गए हैं। इसके साथ ही फ्रिज के बदले देसी जुगाड़ की भी लोग खरीददारी कर रहे हैं। जी हाँ, मटका। भीषण गर्मी में मिट्टी के मटके में पानी रखने से वह पानी फ्रिज जैसे ठंडे पानी आनन्द देता है।इसके पीने से कई फायदे भी हैं। कभी न कभी यह सवाल सब के मन में आता होगा आखिर मटके में बिना मशीन के ही पानी ठंडा कैसे हो जाता है।

मटके का पानी ठंडा इसलिए होता है

एक्सपर्ट्स और बड़े बुजुर्गों के अनुसार मटके में पानी रखने से वाष्पीकरण की क्रिया होती है, यही वजह है कि मटके का पानी ठंडा होता है। जितना वाष्पीकरण अधिक होता है, उतना ही पानी ठंडा होता है। दरअसल, मिट्टी के बर्तन में वाष्पीकरण इसलिए होता है, क्योंकि मिट्टी के बर्तन में छोटे-छोटे छेद होते हैं। इन छेदों में से मटके का पानी बाहर आता है और बाहर की गर्मी से भाप बनकर उड़ जाता है। ऐसा होने से मटके के अंदर का तापमान काफी कम रहता है। यह वाष्पीकरण से होता है।

मटके के पानी के कई फ़ायदे हैं 

1.गले को ठीक रखता है घड़े का पानी

2.इम्यूनिटी को बढ़ाने में लाभकारी होता है

3.पानी में पीएच का संतुलन बना रहता है 

4.मिट्टी में विषैले पदार्थ सोखने की शक्ति है

5.बॉडी के दर्द और ऐठन से राहत दिलाता है

6.क़ब्ज़ से निजात दिलाने में लाभकारी होता है

Subscribe

Related Articles