टीम नेफोवा की बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा

APARTMENT TIMEWS : आज टीम नेफोवा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र से जुड़ी कई ज्वलंत और लंबे समय से लंबित समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना रहा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 15 मार्च को जंतर-मंतर पर मेट्रो का काम जल्द शुरू करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया किया जाएगा,

टीम नेफोवा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निदान न होने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर भी चर्चा किया तथा निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली, अवैध अतिक्रमण, तथा वर्षों से लंबित अधूरी सड़कों के कारण आम जनमानस को जिस प्रकार से जाम से जुझना पडता है, उसको लेकर संबंधित विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मुकदमा दायर किया जाएगा।

दिनों दिन बढ़ते अतिक्रमण पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। तमाम कोशिशों के बावजूद भी अभी तक अतिक्रमण पूरी तरह से हटाया नहीं गया है तथा इसको दूर करने के लिए वेंडिंग जोन बनाने के ऊपर भी प्राधिकरण का की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। जिसके कारण प्राधिकरण और पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल अपनी खाना पूर्ति कर लेते हैं परंतु ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

बैठक में, क्षेत्र में पुलिस गश्ती की कमी के ऊपर चिंता जाहिर की गई तथा विचार- विमर्श कर यह तय किया गया किया गया कि जल्द ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा एवं पुलिस कमिश्नर से मिलकर इस पर ठोस कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सोपा जाएगा। जिसके कारण हाल मे जो सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हुई तथा छीना-झपटी की घटनाएं बढ़ी उसपर लगाम लगेगी।

इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में खुलेआम शराबखोरी, स्पा के नाम पर अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की बढ़ती मौजूदगी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इन गतिविधियों के कारण क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

खुले नालों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब ढकने हेतु प्रयास करने पर भी बल दिया गया।

टीम नेफोवा ने इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संभावित उपायों पर विस्तार से चर्चा की, जिनमें नियमित पुलिस गश्त, अतिक्रमण हटाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई, सफाई व्यवस्था में सुधार, तथा संबंधित प्राधिकरणों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

नेफोवा ने प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि वे आपसी आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि क्षेत्रवासियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

Subscribe

Related Articles