योगी जी के यूपी में साइबर अपराध के जाल में फंसा परिवार! ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपने ही फ्लैट में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर, आखिर कौन कर रहा है परेशान?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डेन निवासी पूजा सिन्हा का आरोप है कि उनका परिवार करीब दो महीने से कथित साइबर धोखाधड़ी, फर्जी ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी एजेंटों की बार-बार दस्तक से परेशान है। बच्चों और डायलिसिस पर जाने वाले ससुर की सुरक्षा को लेकर चिंतित पूजा न्याय की मांग कर रही हैं। बिसरख साइबर सेल का कहना है कि मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।